Wednesday, 27 May 2026

शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने लिया वीआरएस


देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम शिक्षक चौहान ने वीआरएस ले लिया है। 29 जुलाई 2026 को राम सिंह चौहान को शिक्षा विभाग से विदाई हो जाएगी, सेवानिवृत्त से पहले राम सिंह चौहान का वीआरएस शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

अपने वीआरएस को हालांकि राम सिंह चौहान ने पारिवारिक कारण बताया है। लेकिन सूत्र बताते है कि शिक्षकों की मांगों को लेकर सरकार के रवैये से नाखफा होकर राम सिंह चौहान ने वीआरएस ले लिया है। जिसका सबसे बड़ा कारण शिक्षा विभाग में प्रमोशन न होना है, और इसी को विरोध स्वरूप उनके वीआरएस को देखा जा रहा है, क्योंकि राम सिंह चौहान ने 35 सालों तक प्रवक्ता पद पर ही सेवाएं दी है, उनको भी 35 सालों में प्रमोशन का लाभ नहीं मिला है। और शिक्षक नेता होने के नाते उन्होंने वीआरएस ले लिया है, ताकि सिस्टम तक ये आवाज भी पहुंचे की जिसका लाभ राम सिंह चौहान को नहीं मिला उसका लाभ शिक्षा विभाग में शिक्षकों को मिल सके। शिक्षा विभाग में शिक्षक नेताओं का वीआरएस लेना कोई सामान्य बात है या फिर वास्तव में शिक्षकों की मांग पूरी न होने पर वीआरएस लिया जा रहा है ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है।

No comments:

Post a Comment