कुल्लू के उपमंडल आनी के शमशर-गुगरा मार्ग पर शनिवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। शाम करीब 4:30 बजे बालीओल के समीप तेज आंधी-तूफान से एक विशाल चीड़ का पेड़ चलती बोलेरो गाड़ी पर गिर गया। पेड़ के भारी भरकम वजन और स्पीड से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से पेड़ सहित नीचे खाई में गिर गई और उसके परखच्चे उड़ गए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में हुए दुखद हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
हादसे के समय बोलेरो में चालक समेत कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह स्कूल शिक्षक शामिल थे। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार महिला शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साथ चल रही अन्य गाड़ियों के यात्रियों ने नीचे उतरकर घायलों को बाहर निकाला।


No comments:
Post a Comment