Wednesday, 13 May 2026

आंदोलन को लेकर बन रही है रणनीति:शिक्षक संगठन ने बुलाई बैठक, पदोन्नति और ट्रांसफर न होने से बढ़ रही है नाराजगी


 देहरादून। उत्तराखंड राजकीय शिक्षक संगठन के द्वारा 16 मई को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा होगी तो वही शिक्षकों की मांग जो सरकार के द्वारा अब तक नहीं मानी गई है उनके खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा भी इस बैठक में तैयार हो सकती और राजनीतिक दलों से सहयोग की भी उम्मीद राजकीय शिक्षक संगठन के द्वारा इस बार की जा रही है, बैठक में जिन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी उनमें प्रांतीय कार्यकारिणी के अधिवेशन पर भी चर्चा होगी, क्योंकि राजकीय शिक्षक संगठन की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो गया है, अब नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव की प्रक्रिया होनी है, जिसको लेकर बैठक में चर्चा होगी, वहीं शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति का निस्तारण न होने को लेकर भी एक बार फिर शिक्षक संघठन आंदोलन का रूख अपना सकता है, वहीं शिक्षकों के ट्रांसफर न होने को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। 

राजकीय शिक्षक संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान का कहना है कि शिक्षा विभाग में ना तो शिक्षकों के ट्रांसफर हो रहे हैं और पदोन्नति का मामला भी हल नहीं हुआ है, जिससे शिक्षकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है ऐसे में शिक्षकों की जो भी मांगे हैं, उनको लेकर प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी और शिक्षकों के हितों को देखते हुए यदि आंदोलन को इस बार उग्र करना पड़े तो वह भी किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment