SECR Act Apprentice Vacancy 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 1191 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 11 जून 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिलासपुर डिवीजन के विभिन्न ट्रेड्स के लिए आयोजित की जा रही है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment