Thursday, 23 April 2026

Tehri Accident: गढ़वाल में भीषण हादसा, अंतिम संस्कार से लौट रही मैक्स खाई में गिरी; 8 लोगों की मौत

 


टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल में एक दर्दनाक हादसे की खबर है। अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों की मैक्स खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है।


चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर नैल के पास एक मैक्स वाहन UK 09 TA 1799 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। आज दोपहर को ये भयानक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर नैल के पास एक मैक्स वाहन खाई में जा गिरा। मैक्स का नंबर UK 09 TA 1799 बताया जा रहा है। हादसे के वक्त वाहन में 10 लोग सवार थे। सभी लोग हरिद्वार में अंतिम संस्कार कर अपने घर घनसाली लौट रहे थे। जैसे ही मैक्स वाहन नैल के पास पहुंचा, तो अनियंत्रित हो गया। आगे पढ़िए.. इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है। 2 लोगों की हालत बेहद गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। 





आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस को तुरंत हादसे की सूचना दी गई। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। खाई में गिरे वाहन से घायलों को निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया। आपको बता दें कि पहाड़ों में आए दिन बड़े हादसे हो रहे हैं। लोग असमय ही काल के गाल में समा रहे हैं। ऐसे में हमारी भी आपसे अपील है कि संभलकर ही वाहन चलाएं। Tehri Accident के बारे में आगे भी आपको अपडेट देते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment