Exit Poll Results 2026 Bengal Tamil Nadu Assam Live Updates: पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल के नतीजे सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं। बंगाल के पांच एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को पीछे छोड़ती नजर आ रही है। केवल एक पोल में टीएमसी को बढ़त दिखाई गई है।
लाइव अपडेट
07:13 PM, 29-Apr-2026
07:13 PM, 29-Apr-2026
केरल में यूडीएफ की सत्ता में वापसी के मजबूत संकेत, एलडीएफ को लगा झटका
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनमें राज्य में सत्ता परिवर्तन के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 71 है। छह प्रमुख एग्जिट पोल्स में से पांच सर्वे में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
'एक्सिस माय इंडिया' के अनुसार यूडीएफ को सबसे ज्यादा 78-90 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्ताधारी वामपंथी गठबंधन एलडीएफ (LDF) को 49-62 सीटों पर ही सिमटना पड़ सकता है।
'पीपल्स पल्स' एकमात्र ऐसी एजेंसी है जिसने एलडीएफ की सत्ता में वापसी का अनुमान जताते हुए उसे 75-85 सीटें दी हैं और यूडीएफ को 55-65 सीटों पर रखा है।
'मैट्रिज' ने यूडीएफ को 70-75 और एलडीएफ को 60-65 सीटें दी हैं।
वहीं, 'जेवीसी' ने यूडीएफ को 72-84, 'वोट वाइब' ने 70-80 और 'पीमारक्यू' ने 71-79 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, जो पूर्ण बहुमत को दर्शाता है। राज्य में अपनी मजबूत पैठ बनाने की कोशिश कर रही भाजपा की स्थिति अभी भी ज्यादा असरदार नहीं दिख रही है।
ज्यादातर एजेंसियों ने भाजपा गठबंधन को सिंगल डिजिट (0 से 7 सीटों के बीच) में ही रखा है, जिसमें 'जेवीसी' ने उसे अधिकतम 3-7 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है। इन एग्जिट पोल्स के रुझानों से साफ है कि केरल की जनता इस बार सत्ताधारी एलडीएफ को हटाकर यूडीएफ पर भरोसा जताती नजर आ रही है।

07:02 PM, 29-Apr-2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल
एग्जिट पोल के आंकड़ों के आधार पर, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में द्रमुक गठबंधन को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। सभी चार एजेंसियों के अनुमानों में द्रमुक को सबसे अधिक सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।तमिलनाडु में सभी एजेंसियों के अनुमानों का विस्तृत विश्लेषण-
- मैट्रिज... इस एजेंसी के अनुसार, सत्ताधारी द्रमुक गठबंधन को 122 से 132 सीटें मिल सकती हैं। एनडीए 87 से 100 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकता है। वहीं, अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को 10 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 0 से 6 सीटें जा सकती हैं।
- पीपल्स पल्स... इस सर्वे में द्रमुक गठबंधन को 125 से 145 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। एनडीए को 65 से 80 सीटें मिल सकती हैं। टीवीके को यहांं सबसे ज्यादा 18 से 24 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि अन्य को दो से छह सीटें मिल सकती हैं।
- चाणक्य स्ट्रैटजी... इसके मुताबिक, द्रमुक+ को 145 से 160 सीटों के साथ बड़ी जीत मिल सकती है। एनडीए को 50 से 65 सीटों तक ही सीमित रहना पड़ सकता है। इस पोल में अन्य को 18 से 26 सीटें मिलने का अनुमान है।
- प्रजा पोल... इसके अनुसार, द्रमुक+ 148 से 168 सीटें जीतकर सबसे आगे रह सकता है। एनडीए को 61 से 81 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य को 1 से 9 सीटें मिल सकती हैं।
06:55 PM, 29-Apr-2026
पीमारक्यू के आंकड़ें क्या बता रहे?
पीमारक्यू के सर्वे में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने के साफ संकेत दिए गए हैं। इस एजेंसी के अनुसार, भाजपा 150 से 175 सीटों के साथ राज्य में एक मजबूत बहुमत हासिल कर सकती है। इसके उलट, सत्ताधारी टीएमसी को 118 से 138 सीटों तक ही रुकना पड़ सकता है। इस सर्वे में अन्य दलों को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।06:54 PM, 29-Apr-2026
पीपल्स पल्स ने बंगाल में टीएमसी को बताया मजबूत
इन सभी में पीपल्स पल्स एकमात्र ऐसी एजेंसी है जिसने टीएमसी की सत्ता में मजबूत वापसी का अनुमान जताया है। इसके आंकड़ों के अनुसार, टीएमसी 177 से 187 सीटें जीतकर फिर से सरकार बना सकती है, जबकि भाजपा को 95 से 110 सीटों के साथ विपक्ष में ही बैठना पड़ सकता है। अन्य के खाते में 1 से 4 सीटें जा सकती हैं।06:54 PM, 29-Apr-2026

No comments:
Post a Comment