SECL Apprentice Important Links
- NATS 2.0 Registration Portal: Click here
- Official Notification PDF: Click here
- Official Website: Click here
SECL Recruitment 2026: कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती का नोटिस जारी किया है। कंपनी अपने अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम में कुल 1600 पदों के लिए आवेदन चाहती है। इसमें स्नातक प्रशिक्षु, तकनीशियन प्रशिक्षु और नए प्रशिक्षु शामिल हैं। भर्ती पूरी तरह ऑनलाइन होगी और आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं है।
आवेदने के लिए योग्यता
तकनीशियन प्रशिक्षुओं के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग के संबंधित क्षेत्रों में डिप्लोमा होना अनिवार्य है, जिसमें खनन, खान सर्वेक्षण, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल आदि शामिल हैं। नए प्रशिक्षुओं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का कम से कम 10वीं या 11वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही, 31 मार्च 2026 तक न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
इस तारीख तक भर दें फॉर्म
आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को फॉर्म 31 मार्च 2026 तक जमा करना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनंतिम चयन सूची अप्रैल 2026 में घोषित की जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में स्थित विभिन्न इकाइयों में तैनात किया जाएगा। चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों की योग्यता और आवश्यक मानकों के आधार पर निर्धारित की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक साइट पर लॉगिन करें और नई यूजर आईडी बनाएं।
- व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और पद के अनुसार जानकारी सही-सही भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- यदि शुल्क लागू हो, तो ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें; आरक्षित श्रेणियों को छूट मिल सकती है।
- सभी जानकारी सही होने के बाद फॉर्म जमा करें और Acknowledgment/Confirmation Page डाउनलोड करके रख लें।

No comments:
Post a Comment