कितना लगेगा आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये + कर मिलाकर कुल 708 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), महिलाएं, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यानी वे बिना शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।
इतना मिलेगा वेतन
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को E-2 ग्रेड के तहत 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा। शुरुआत में उम्मीदवारों को 1 साल की प्रशिक्षण अवधि पूरी करनी होगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद 1 साल की परिवीक्षा अवधि (Probation) होगी। इस पद पर काम करने वाले उम्मीदवारों का अनुमानित वार्षिक CTC लगभग 15-16 लाख तक हो सकता है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले NHPC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अगर आप नए उम्मीदवार हैं, तो “New Registration” पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी भरें और यूज़र आईडी और पासवर्ड बनाएं।
- रजिस्ट्रेशन के बाद यूज़र आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव सही-सही भरें।
- यदि आप ओबीसी (एनसीएल) वर्ग के हैं तो ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
No comments:
Post a Comment