IDBI Bank JAM Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के कुल 1300 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
| गतिविधि | तिथि |
|---|
| पात्रता मानदंड की अंतिम तिथि | 1 मार्च, 2026 |
| विज्ञापन जारी होने की तिथि | 6 मार्च, 2026 |
| ऑनलाइन पंजीकरण (आवेदन व संशोधन) | 8 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 |
| आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क का ऑनलाइन भुगतान | 12 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि (दोपहर सत्र) | 12 अप्रैल 2026 |
क्या है आवेदन की सभी शर्तें?
- जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM ग्रेड ‘O’): उम्मीदवार के पास एआईसीटीई/यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60% अंक और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 55% अंक जरूरी हैं। केवल डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। इस पद के लिए आयु 1 मार्च 2026 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए।
- असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ‘A’): इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। साथ ही किसी भी सरकारी बैंक, निजी बैंक, सहकारी बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में कम से कम 2 साल का काम का अनुभव होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों को शाखा बैंकिंग, संचालन, लोन, बिक्री या अन्य बैंकिंग कार्यों का अनुभव है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इस पद के लिए आयु 1 मार्च 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है।
No comments:
Post a Comment