Saturday, 21 March 2026

हरिद्वार के सरकारी स्कूल में बच्चों से लकड़ी ढुलवाने का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग में हड़कंप

हरिद्वार। इंटरनेट मीडिया पर छात्रों से लकड़ी ढुलवाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर का बताया जा रहा है। इसमें छात्र लकड़ी ढोते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो के प्रसारित होने से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। इससे पहले भी कोतवाली के पास स्थित एक स्कूल में बच्चों से सफाई करवाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।

अब दोबारा बच्चों से लकड़ी ढुलवाने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हो रही है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) अमित कुमार चंद का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की जाएगी।

VIDEO LINK👇

No comments:

Post a Comment