खाते में दस करोड़ रुपये देखकर भी यूपी के मैनपुरी जिले के गांव देवगंज की रहने वाली सीता का ईमान नहीं डगमगाया। उन्होंने परिवार से साफ कह दिया कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आ जाती, तब तक खाते से एक रुपये की भी निकासी नहीं होगी। बता दें कि बैंक ऑफ इंडिया के उनके खाते में 24 मार्च को अचानक 9,99,49,588 रुपये दिखने लगे थे।
नवरात्र के चलते बैंक बंद था। उन्होंने एटीएम जाकर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा और जांच शुरू हुई। पता चला कि उनके खाते में कोई संदिग्ध लेन-देन नहीं हुआ है। तकनीकी गड़बड़ी के चलते खाते में इतनी बड़ी रकम दिख रही थी। उधर, सीता की ईमानदारी की तारीफ देशभर में हो रही है।

No comments:
Post a Comment