Monday, 23 March 2026

उत्तराखंड: 09 साल बाद हटा कैबिनेट मंत्री धन सिंह से स्वास्थ्य महकमा, पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में इन दिनों


कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से नौ साल बाद स्वास्थ्य महकमा हटाया गया। अब उनके पास विद्यालयी शिक्षा, उच्च ,तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा के साथ सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।त्रिवेंद्र सरकार में 2017 से डॉ. धन सिंह रावत के पास शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी थी।

धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से उनसे स्वास्थ्य महकमा हटाया गया। डाॅ. रावत इन दिनों पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नौ साल में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के साथ ही डॉक्टरों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की। विभाग में 10 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की हैं। दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हरसंभव प्रयास किया है।

No comments:

Post a Comment