चिट्टाड़ गांव से विकासनगर आ रहा यूटिलिटी वाहन विराट खाई-कचटा गांगरौ मोटर मार्ग पर बायांधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
इस हादसे में वाहन सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चालक समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई।
घायलों को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में भर्ती कराया गया है। हादसा वाहन का एक्सल टूटने की वजह से होना बताया जा रहा है।मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब गांव गांगरौ चिट्टाड़ से यह वाहन विकासनगर के लिए चला था। जैसे ही वह बायांधार के पास पहुंचा अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
हादसे में मृतकों की सूची
- 65 वर्षीय लूसौ देवी पत्नी नंदू दास निवासी ग्राम गांगरौ खत कोरु
- 32 वर्षीय गीता पत्नी प्रकाश खन्ना निवासी कुस्यौ
- 55 वर्षीय धनौ देवी पत्नी संतूदास निवासी चिट्टाड़
हादसे में घायलों की सूची
- 37 वर्षीय प्रकाश खन्ना पुत्र जीत राम खन्ना निवासी कुस्यौ
- 66 वर्षीय शकरियां दास पुत्र झीमांदास निवासी चिट्टाड़
- चालक 30 वर्षीय रमेश पुत्र खंखरु निवासी चिट्टाड़
- 15 वर्षीय रिया पुत्री सुपादास निवासी गांगरौ
- 25 वर्षीय विजय पुत्र कुंवर सिंह निवासी चिट्टाड़
उधर, हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हताहत लोगों को किसी प्रकार वाहन से बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया।
- नायब तहसीलदार कालसी रविंद्र ओसवाल ने बताया कि मृतकों के शवों को स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
इस संबंध में कालसी कोतवाली के कोतवाल अरविंद चौधरी के अनुसार उन्होंने उप जिला चिकित्सालय विकासनगर जाकर घायलों का हाल जाना और चालक से भी बातचीत की। चालक ने पुलिस को बताया कि एक्सल टूटने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया था।

No comments:
Post a Comment