देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दून आगमन पर तीन नवंबर को दून शहरी क्षेत्र के स्कूलों में तीन नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन की।ओर से यह आदेश जारी किया गया।
आदेश में कहा गया है कि प्रस्तावित आगमन / भ्रमण / प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत वी.वी.आई.पी. भ्रमण के दौरान शहर के निर्धारित मार्ग का प्रयोग किया जाना है।
कार्यक्रम हेतु महानुभावों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत उपयोग में लाए जा रहे मार्गों को जीरो जोन घोषित किया जाना आवश्यक है। इस कारण वी.वी.आई.पी. भ्रमण के दौरान शहर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित विद्यालयों को असुविधा एवं आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की आख्या के क्रम में प्रस्तावित वी.वी.आई.पी. भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत वर्णित समस्त विद्यालयों में 03 नवम्बर, 2025 (सोमवार) को एक दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है।

No comments:
Post a Comment