Saturday, 18 October 2025

ONGC Vacancy 2025: ओएनजीसी कर रही 2623+ पदों पर सीधी भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, यहां करें अप्लाई


ONGC Recruitment 2025: सरकारी कंपनी में काम करना चाहते हैं, तो आपके लिए भारत सरकार की महारत्न कंपनी में बढ़िया मौका निकला है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती की घोषणा की है। कंपनी अपने विभिन्न ट्रेड्स और विभागों में अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी। अगर आपको फ्रेशर होने के कारण जॉब मिलने में परेशानी हो रही है, तो आप अप्रेंटिसशिप करके अनुभव हासिल कर सकते हैं। ट्रेनिंग के दौरान आपको पैसे भी मिलेंगे।


ओएनजीसी अप्रेंटिस वैकेंसी के लिए 16 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्रेंटिस पोर्टल पर आवेदन भी चालू हो चुके हैं, जिसमें अभ्यर्थी आखिरी तारीख 19 नवंबर 2025 तक फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।

ONGC Apprentice Vacancy 2025: जरूरी डिटेल्स

भर्ती निकायतेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC)
पदअप्रेंटिस
पदों की संख्या2743
ऑफिशियल वेबसाइटongcindia.com
आवेदन शुरू होने की तारीख16 अक्टूबर 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि19 नवंबर 2025
योग्यता10वीं, 12वीं पास/आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएट
आयुसीमाउम्र 18-24 वर्ष तक
ट्रेनिंग12 महीने
चयन प्रक्रियाबिना परीक्षा सीधे मेरिट बेस पर सेलेक्शन होगा
स्टाइपेंडपोस्ट वाइज 8,200 -12,300/- रुपये तक प्रति माह
भर्ती का नोटिफिकेशन​ONGC Apprentice Recruitment 2025 Notification PDF
आवेदन करने का पोर्टलNAPS -https://apprenticeshipindia.gov.in
NATS-https://nats.education.gov.in
रिजल्ट/सेलेक्शन की घोषणा26 नवंबर 2025
आवेदन शुल्कनि:शुल्क

ओएनजीसी अप्रेंटिस के लिए योग्यता क्या चाहिए?

  • शैक्षिक योग्यता: 10वीं, 12वीं पास से लेकर संबंधित ट्रेड में आईटीआई, बी.कॉम/बीएससी/बीबीए/ग्रेजुएट/डिप्लोमा/ बीई/बीटेक इंजीनियरिंग डिग्री आदि योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं।
  • आयुसीमा: 6 नवंबर 2025 को अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष तक हो। यानी 06 नवंबर 2001 से 19 नवंबर 2007 की जन्मतिथि वाले युवा इसमें भाग ले सकते हैं। वहीं आरक्षित वर्गों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।


आवेदन कैसे करें?

  • इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अप्रेंटिस पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in या nats.education.gov.in पर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • यहां अपनी बेसिक डिटेल्स के साथ अपनी वैलिड ईमेल आईडी और सही मोबाइल नंबर डालें।
  • फिर ONGC कंपनी में अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर जाकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करें।
  • यहां अपनी शैक्षिक योग्यता, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, पता, जैसी सभी जानकारी भर दें।
  • अब अपना लेटेस्ट फोटो और हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें।
  • फॉर्म सही से रीचेक करने के बाद फाइनल सब्मिट कर दें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
  • इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment