Tuesday, 5 August 2025

अंबानी से बड़ा रईस! नोएडा में 20 साल के लड़के के अकाउंट में आई भारी रकम, गिनते-गिनते थक गए लोग

 


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में 20 साल के एक लड़के के बैंक खाते में अचानक बहुत सारे पैसे आ गए। यह रकम इतनी बड़ी थी कि इसे गिनना भी मुश्किल है। यह रकम इतनी बड़ी है कि इसमें 37 अंक हैं। लोगों का कहना है कि दीपक नाम का यह लड़का भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी से भी बड़ा सेठ हो गया है। उसके खाते में ₹10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299 आए हैं। जैसे ही यह खबर फैली, दीपक के पास रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों के फोन आने लगे। इतने सारे लोगों के फोन आने से दीपक परेशान हो गया और उसने अपना फोन बंद कर दिया।


सचिन गुप्ता नाम के एक पत्रकार ने सुबह इस बारे में ट्वीट किया। उनका कहना था कि 20 साल के दीपक के कोटक बैंक खाते में ये पैसे आए। उनका कहना था कि यह रकम करीब 1 अरब 13 लाख 56 हजार करोड़ रुपये है। सचिन गुप्ता ने ट्वीट में लिखा, "मेरी गणित थोड़ी कमजोर है। बाकी लोग गुणा-भाग कर सकते हैं। फिलहाल, इनकम टैक्स विभाग इसकी जांच कर रहा है। बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है।"

No comments:

Post a Comment