👉आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in
NEET UG 2025 Topper: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। नतीजों के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। इस साल नीट यूजी में करीब 20.8 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।
लड़कों में महेश, तो लड़कियों में अविका ने किया टॉप
इस साल राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल कर नीट यूजी 2025 के टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया को दूसरा स्थान और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी को तीसरी रैंक मिली है। लड़कियों में अविका अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं और देशभर में अव्वल रहीं। टॉपर्स की इस सूची में दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र के कई छात्रों ने भी जगह बनाई है।
NEET UG 2025 Topper: टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची
| रैंक | रोल नंबर | अभ्यर्थी का नाम | लिंग | श्रेणी | परसेंटाइल | राज्य |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 3923210013 | महेश कुमार | पुरुष | सामान्य | 99.9999547 | राजस्थान |
| 2 | 3003211526 | उत्कर्ष अवधिया | पुरुष | सामान्य | 99.9999095 | मध्य प्रदेश |
| 3 | 3115101159 | कृषांग जोशी | पुरुष | सामान्य | 99.9998189 | महाराष्ट्र |
| 4 | 2313103182 | मृणाल किशोर झा | पुरुष | सामान्य | 99.9998189 | दिल्ली (NCT) |
| 5 | 2301113256 | अविका अग्रवाल | महिला | सामान्य | 99.9996832 | दिल्ली (NCT) |
| 6 | 2208206152 | जेनिल विनोदभाई भायानी | पुरुष | सामान्य | 99.9996832 | गुजरात |
| 7 | 3802101056 | केशव मित्तल | पुरुष | सामान्य | 99.9996832 | दिल्ली (NCT) |
| 8 | 2201115100 | झा भाव्या चिराग | महिला | सामान्य | 99.9996832 | महाराष्ट्र |
| 9 | 4409201097 | हर्ष केदावत | पुरुष | सामान्य | 99.9995474 | दिल्ली (NCT) |
| 10 | 314101176 | आरव अग्रवाल | पुरुष | सामान्य | 99.9995474 | महाराष्ट्र |

No comments:
Post a Comment