देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में देहरादून जिले के सरकारी स्कूलों को डिजिटल और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए ‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में जिले के 168 माध्यमिक विद्यालयों में 884 बड़े एलईडी टीवी लगाने के लिए क्रय आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिनकी बिड जैम पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।
यह परियोजना केवल घोषणा मात्र नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों को आत्मविश्वासी और आधुनिक बनाने की ठोस पहल है। अब जिले के सरकारी स्कूलों के छात्र किसी भी दृष्टि से निजी स्कूलों से पीछे नहीं रहेंगे।
₹6 करोड़ की व्यवस्था, सीएसआर और खनिज न्यास से मिला समर्थन
डीएम सविन बंसल ने खनिज न्यास, जिला योजना और सीएसआर फंड से ₹6 करोड़ की धनराशि जुटाई है। इनमें से ₹3.67 करोड़ शिक्षा विभाग को एलईडी स्क्रीन की खरीद हेतु आवंटित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त ONGC और HUDCO जैसे केंद्रीय उपक्रमों ने भी इस परियोजना में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई है। ONGC ने फर्नीचर उपलब्ध कराया है, जबकि HUDCO द्वारा एलईडी बल्ब और स्क्रीन की व्यवस्था की जा रही है।

No comments:
Post a Comment