Tuesday, 10 June 2025

पौड़ी: चिन्हित 79 क्लस्टर विद्यालयों में से कुछ को ड्राप करने की तैयारी



पौड़ी। पौड़ी जिले के 15 ब्लॉकों में चिन्हित 79 क्लस्टर विद्यालयों को लेकर मंडलीय अपर निदेशक कंचन देवराड़ी ने खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारियों विभागीय गाइड लाइन के आलोक में कार्ययोजना प्रस्तुत की।

छात्र/छात्राओं की कमी से जूझ रहे सरकारी स्कूलों को छात्र संख्या के लिहाज से सरसब्ज करने के उददेश्य से शासन क्लस्टर विद्यालय कंसेप्ट लागू करने की तैयार कर रहा है। जिला/ब्लॉकों में इस पर होमवर्क फाइनल स्टेज पर है। इसके तहत कम छात्र संख्या वाले दो से अधिक स्कूलों के छात्र/छात्राओं को स्कूल में प्रवेश दिलाना है।

बहरहाल, मंगलवार को पौड़ी जिले में जिले के 15 ब्लॉकों में चिन्हित 79 क्लस्टर विद्यालयों को लेकर मंडलीय अपर निदेशक कंचन देवराड़ी ने खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली। बैठक मंे खंड शिक्षा अधिकारियों ने एडी कंचन देवराड़ी के सम्मुख कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक में ये बात सामने आई कि 79 में से करीब आधा दर्जन स्कूल क्लस्टर विद्यालय के तौर पर अभिचिन्हित करने के लिए फिजिबल नहीं हैं।

एडी कंचन देवराड़ी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए शासन/ विभागीय प्राथमिकताओं को गंभीरता से लिया जाए। क्लस्टर विद्यालय को लेकर शासन की गाइड लाइन के मुताबिक कार्ययोजना को अपडेट रखा जाए। क्षेत्र की परिस्थितियों के मुताबिक कार्ययोजना का परीक्षण कर लिया जाए।

बैठक में सर्व शिक्षा अभियान से लेकर स्कूलों में पढ़ाई के बेहतर माहौल समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ साथ एडी कंचन देवराड़ी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्त्वाल, डीईओ माध्यमिक रणजीत सिंह और 15 ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment