नर्सिंग, केयर गीवर जॉब के बाद अब उत्तराखंड के आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा व डिग्रीधारक युवा जर्मनी में नौकरी करके लाखों रुपये कमाएंगे। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत सेवायोजन विभाग ने आवेदन मांगे हैं। पहली बार इंजीनियरिंग छात्रों को सरकार विदेश में नौकरी का मौका दे रही है।
जिन युवाओं के पास ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल, इलेक्टि्रकल याा मेक्ट्रॉनिक्स में डिग्री या डिप्लोमा है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इलेक्टि्रकल, मोटर मैकेनिक याा ऑटोमोबाइल में दो वर्षीय आईटीआई कोर्स करने वाले युवा भी जर्मनी जा सकते हैं। इन सभी को पैसेंजर कारों में तीन साल या व्यावसायिक वाहनों में दो साल का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही जर्मन भाषा सीखनी होगी, जो विभाग सिखाएगा। जर्मन जाने वाले युवाओं को 2800 यूरो प्रतिमाह (2,50,000 रुपये) वेतन मिलेगा।

Dear sir telecom optical fibre engineer experience 14 year
ReplyDelete9627985534
ReplyDelete