इस भर्ती का नोटिफिकेशन कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया गया है।
जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं एलडीसी के 3712 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
इन पदों को भरने के लिए आवेदन फार्म ssc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन तरीके से मांगे गए है।
इसके अलावा भर्ती के बारे में विस्तृत एवं डिटेल जानकारी पोस्ट में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई जा रही है।
पोस्ट में उपलब्ध करवाई गई संपूर्ण जानकारी चेक करने के बाद में अभ्यर्थी अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
एसएससी डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं एलडीसी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 8 अप्रैल 2024 से प्रारंभ कर दिए गए हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 में 2024 रात्रि 11:00 तक रखी गई है।
जबकि आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 8 मई 2024 रखी गई है।
इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र में संशोधन 10 एवं 11 मई 2024 को कर सकेंगे।
टियर एक लिखित परीक्षा का आयोजन एक से 12 जुलाई 2024 तक करवाया जाएगा।
अभ्यर्थी इस निर्धारित की गई समय सीमा को ध्यान में रखकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
क्योंकि निर्धारित समय सीमा के बाद में किसी भी प्रकार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Data Entry Operator And LDC 3k Recruitment आयु सीमा
एसएससी डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं एलडीसी पदों पर भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गई है।
आयु की गणना आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार निर्णायक तिथि 1 अगस्त 2024 को आधार मानकर की जाएगी।
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के आवेदन कर्ता को आयु सीमा में विशेष छूट का भी प्रावधान दिया गया है।
इसलिए अभ्यर्थी आयु सीमा को प्रमाणित करने के लिए आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
Data Entry Operator And LDC 3k Recruitment आवेदन शुल्क
एसएससी डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं एलडीसी पदों पर भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग रखा गया है।
जनरल ओबीसी ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है।
जबकि एससी एसटी पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के आवेदन कर्ता को आवेदन शुल्क में छूट भी दी गई है।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन तरीके से करना है।
Data Entry Operator And LDC 3k Recruitment शैक्षणिक योग्यता
एसएससी सीएचएसएल 3712 पदों पर भर्ती के आवेदन कर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है।
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर आवेदन कर्ता गणित एवं विज्ञान में 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
Data Entry Operator And LDC 3k Recruitment चयन प्रक्रिया
एसएससी डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं एलडीसी पदों पर भर्ती के अभ्यर्थियों का चयन इस प्रकार किया जाएगा:-
- टियर 1 लिखित परीक्षा
- टियर 2 लिखित परीक्षा
- स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- चिकित्सा परीक्षण
Data Entry Operator And LDC 3k Recruitment वेतन
एसएससी डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं एलडीसी पदों पर भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों के लिए वेतन इस प्रकार रखा गया है:-
- लोअर डिवीजन क्लर्क/ कनिष्ठ सचिवालय सहायक:- पे लेवल 2 के अनुसार 19900 से 63200
- डाटा एंट्री ऑपरेटर:- पे लेवल 4 के अनुसार 25500 से 81000 एवं लेवल 5 के अनुसार 29200 से 92300
- डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड 1:- पे लेवल 4 के अनुसार 25500 से 81100
इसके अलावा विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पोस्ट में नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है।
Data Entry Operator And LDC 3k Recruitment आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
एसएससी डाटा एंट्री ऑपरेटर म एलडीसी पदों पर भर्ती का आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्न चरणों का पालन करना होगा:-
- आवेदन के लिए सबसे पहले ssc.gov.in गूगल पर सर्च करना है।
- अब ऑफिशियल वेबसाइट ओपन होगी वहां पर नोटिस बोर्ड में नोटिफिकेशन दिया गया है उसे डाउनलोड करना है।
- नोटिफिकेशन में दी गई संपूर्ण जानकारी को स्टेप बाय स्टेप चेक करना है।
- संपूर्ण जानकारी चेक करने के बाद में होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- मांगी संपूर्ण जानकारी दस्तावेजों से संबंधित फोटो सिग्नेचर सहित अपलोड करके आवेदन फॉर्म भरना है।
- आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक भर लेने के बाद में सबमिट कर देना है।
- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।

No comments:
Post a Comment