Monday, 13 June 2022

उत्तराखंड और हरियाणा के शिक्षा मंत्रियों के बीच बैठक, शिक्षकों के तबदलों मे उत्तराखंड, हरियाणा की तबादला नीति अपना सकता है ।

विद्यालय शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए हरियाणा एवं उत्तराखंड के शिक्षा मंत्रियों के बीच मैराथन बैठक हुई। दोनों राज्यों ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को एक दूसरे के साथ साझा किया। हरियाणा द्वारा शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण एवं छात्रों के ऑनलाइन प्रवेश सहित नवाचार का प्रस्तुतीकरण दिया गया। जबकि उत्तराखंड की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य एवं जुलाई माह में एनपीआई 2020 लागू किए जाने की जानकारी साझा की गई। शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कहा कि स्कूलों के स्तर में गुणात्मक सुधार के लिए तथा नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन आदि को लेकर हरियाणा के शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल एवं विभागीय अधिकारियों के साथ लंबी चर्चा की गईं। हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने बताया कि उनके प्रदेश में शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण एवं विद्यार्थियों के ऑनलाइन प्रवेश को लेकर पारदर्शिता की  व्यवस्था अपनाई गई है। जिससे वहां अधिकांश शिक्षक खुश हैं, इसके साथ सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड में गुणात्मक शिक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि एनपीआई 2020 के क्रियान्वयन को लेकर उत्तराखंड में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है और जुलाई माह में राज्य में  एनपीआई 2020 शिक्षा नीति लागू कर दी जाएगी। इसके साथ ही उत्तराखंड एनपीआई लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा

No comments:

Post a Comment