Sunday, 12 June 2022

शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर शिक्षा मंत्री की दो टूक,पहाड़ से मैदान में होंगे शिक्षकों के ट्रांसफर,तो मैदान में जमे शिक्षकों को भी चढ़ना होगा पहाड़


Video देखे👆

देहरादून उत्तराखंड शिक्षा विभाग में जब भी शिक्षकों के ट्रांसफर की बात आती है तो सुगम-दुर्गम को लेकर हमेशा विवाद की स्थिति देखने को मिलती है लेकिन इस बार शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत का कहना है कि ट्रांसफर एक्ट के तहत दुर्गम में 15 साल से अधिक एक ही जगह पर अपनी सेवाएं देने वाले शिक्षकों को मैदान में आने का मौका दिया जाएगा तो वहीं जिन शिक्षकों को 20 साल मैदान में सेवाएं देते हुए हो गए हैं उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों में सेवा देने के लिए भेजा जाएगा अगर शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ऐसा कर पाए तो दुर्गम में कई सालों से सेवाएं देने वाले ऐसे शिक्षकों को भी न्याय मिल पाएगा जो ट्रांसफर की आस लगाए हुए हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा है कि पारदर्शिता तरीके से होंगे ट्रांसफर इसके लिए काउंसिलिंग के माध्यम से ट्रांसफर होने के बाद शिक्षकों को स्कूल भी आवंटित किए जाएंगे। दुर्गम में सालों से अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षकों को ट्रांसफर की आस लगाए हुए हैं। शिक्षक हर साल यही सपना लेकर ट्रांसफर के लिए आवेदन करते हैं कि उन्हें इस बार सुगम में आने का मौका मिलेगा और वह भी मैदान में अपनी सेवाएं स्कूल में देंगे लेकिन कभी 10 तबादला और कई वर्ष  शून्य तबादला सत्र  होने के चलते ऐसे शिक्षकों के मन की मुरीद मुराद अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में अब देखना है कि जो शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने जो दावा किया है उसे आम शिक्षकों न्याय मिल पाएगा कि नहीं।

No comments:

Post a Comment