Tuesday 5 September 2023

ISRO: पिछले 30 दिनों में इन अकाउंट को मिले लाखों फॉलोअर्स, टॉप-3 में है ISRO का अकाउंट


 ट्विटर अब एक्स हो गया है। एलन मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर एक्स कर दिया है। इसके अलावा एक्स में कई सारे बदलाव भी किए गए हैं। एक्स के ब्लू टिक को भी पेड कर दिया गया है। एलन मस्क ने शेयर होने वाले वीडियो की अवधि को 2 घंटे तक का कर दिया है। पिछला यानी अगस्त का महीना भारत के लिए बहुत ही खास रहा है। भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड हुआ और 15 दिनों तक काम करने के बाद अब अगले 15 दिनों के लिए स्लीप मोड में है। आइए इस लिस्ट में शामिल टॉप-15 एक्स हैंडल की लिस्ट देखते हैं।

भारत के चंद्रयान-3 ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन- ISRO के सोशल मीडिया अकाउंट से लाखों नए लोग जुड़े हैं। इसरो के यूट्यूब चैनल ने लाइव स्ट्रीमिंग का रिकॉर्ड तोड़ा है। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान इसरो का चैनल सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल बना है। इसके अलावा इसरो के एक्स हैंडल से भी लाखों लोग जुड़े हैं जिसके बाद पिछले इसरो का एक्स हैंडल पिछले 30 दिनों में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हासिल करने वाला दुनिया का तीसरा एक्स हैंडल बन गया है।

30 दिनों सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हासिल करने वाले एक्स अकाउंट

  1. एलन मस्क- +3,739,109
  2. टोक्यो मेट्रो इंफो- +1,539,404
  3. इसरो- +1,166,140
  4. फैब्रीजियो रोमानो- +1,038,246
  5. मिस्टरबीस्ट- +7,62,196
  6. टकर कार्लसन- +7,37,396
  7. डोनाल्ड ट्रंप- +7,34,614
  8. नासा- +6,47,704
  9. पब्लिक मड- +6,41,880
  10. नरेंद्र मोदी- +6,32,444
  11. विराट कोहली- +4,74,011
  12. विवेक रामास्वामी- +4,41,500
  13. स्पेस एक्स- +4,03,172
  14. ईएसपीएन एफसी- +3,99,105
  15. टेलर स्विफ्ट- +3,97,347

No comments:

Post a Comment